{"_id":"6a32f5b0ee4212da680cf4d9","slug":"immediately-install-air-conditioners-in-the-government-hospital-for-the-convenience-of-patients-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-144643-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए तुरंत एसी लगवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए तुरंत एसी लगवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। सीडीओ दिवेश शासनी ने कहा कि सरकारी अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए वार्डों में एसी लगाने, मुख्य द्वार पर दरवाजा लगवाने, नाली निर्माण शुरू कराने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने नवंबर 2025 में हुई बैठक के दौरान एसएनसीयू और प्रसव कक्ष के जीर्णोद्धार के हो चुके कार्य का निरीक्षण भी किया।
बुधवार शाम सीडीओ शासनी एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने सीएमएस कक्ष में छह माह बाद इस वर्ष की पहली चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक ली। इस दौरान सीएमएस ने अस्पताल में सर्जरी मेडिसिन, आकस्मिक कक्ष, ट्रामा सेंटर में चार एसी लगवाने, एक्सरे के लिए लेड एप्रेन खरीदने, सीवर टैंक निर्माण कराने, अस्पताल के मुख्य गेट पर दरवाजा लगवाने, मुख्य द्वार पर पानी निकासी के लिए नाला निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही आयुष्मान मित्र की तैनाती के लिए दस हजार स्वीकृत कराने, दस कूलर खरीदने, पोस्टमार्टम के लिए स्वच्छक रखने, जैम पोर्टल से वाहन चालक की नियुक्त करने, लैब तकनीशियन व डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती और आउटसोर्स के माध्यम से आयुष्मान मित्र, प्लंबर व इलेक्ट्रीशियन का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए रखा। उन्होंने सत्र 2026-27 का अनुमानित बजट तीन करोड़ 57 लाख दो हजार सात सौ रुपये समिति के समक्ष रखा। इसके अलावा आयुष्मान योजना के खाते में 11679926 रुपये की धनराशि चिकित्सा प्रबंधन समिति के खाते में सम्मिलित करके अधिकारी व कर्मचारियों के आवासों का जीर्णोद्धार कराया जा सकता है। इसके लिए अनुमति भी मांगी है। वहां पर सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित, डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, डॉ. अजयवीर सिंह, विनोद भट्ट, जोगा सिंह, अभिषेक सिसोदिया, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।