सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Indane gas agency manager in Champawat allegedly commits suicide due to pressure

Uttarakhand: चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 06 Apr 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर खुदकुशी कर ली। घटना का असर रुद्रपुर तक देखने को मिला जहां गैस सिलिंडर की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Indane gas agency manager in Champawat allegedly commits suicide due to pressure
बोर्ड पर लगा नोटिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव में थे जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Trending Videos


घटना का असर रुद्रपुर में भी साफ देखने को मिला। यहां इंडेन गैस एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और गैस सिलिंडरों की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। एजेंसी के बाहर चस्पा पोस्टर में लिखा था कि “मैनेजर की मौत के कारण आज कार्यालय बंद है, वितरण कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक सप्लाई रुकने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग सुबह से गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचे, लेकिन गेट बंद मिलने पर उन्हें निराश लौटना पड़ा। वहीं, पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed