सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police raided a ruined building in Parmanandpur village of Kashipur and recovered 65 cylinders

गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी: खंडहर से बरामद 65 सिलिंडर, पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 06 Apr 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए  पुलिस-प्रशासन भी गंभीर है। टीम ने खंडहरनुमा चहारदीवारी में छिपा कर रखे गए 65 सिलिंडर बरामद किए।

Police raided a ruined building in Parmanandpur village of Kashipur and recovered 65 cylinders
काशीपुर के ग्राम परमानंदपुर में एक खंडहर से बरामद गैस सिलिंडर। - फोटो : स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार

गैस की किल्लत के बीच सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन भी गंभीर है। मुखबिर की सूचना पर प्रशासन की टीम ने ग्राम परमानंदपुर स्थित एक खंडहर में छापा मार कर 53 खाली और 16 भरे सिलिंडर बरामद किए। कार्रवाई के दौरान टीम ने खंडहर में छिपा कर रखा गांजा और कच्ची शराब भी बरामद की। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

एसडीएम अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार पंकज चंदोला को मुखबिर से रविवार की दोपहर सूचना मिली कि आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दभौरा मुस्तहकम परमानंदपुर में एक पुराने बंद पोल्ट्री फाॅर्म में गैस सिलिंडर रखे हुए हैं। इन सिलिंडरों की जुबैर अली निवासी ग्राम घोसीपुरा पट्टीकला जिला रामपुर (यूपी) कालाबाजारी करता है। सूचना के आधार पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने बताए गए पते पर छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने खंडहरनुमा चहारदीवारी में छिपा कर रखे गए 65 सिलिंडर बरामद किए। इनमें से 53 खाली और 16 भरे सिलिंडर हुए थे। इस दौरान टीम को मौके पर 3.17 किलो गांजा और सौ लीटर कच्ची शराब भी मिली। बरामद सिलिंडरों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर तन्मय मैथानी की सुपुर्दगी में दिया गया। वहीं गांजा और कच्ची शराब को आईटीआई कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी जुबैर अली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी ने गैस की कालाबाजारी रोकने को सख्त निर्देश दिए हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने गुप्त रूप से टीम भी गठित की है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करते पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


यूपी में कथित पत्रकार है आरोपी
गैस सिलिंडर की कालाबाजारी में लिप्त जुबैर अली यूपी के जिला रामपुर के मसवासी क्षेत्र में कथित पत्रकार भी बताया जा रहा है। आरोपी ग्राम परामनंदपुर में बीड़ी-सिगरेट के खोखे की आड़ में गैस सिलिंडर की कालाबाजारी व मादक पदार्थों का धंधा चलाता है।

एक वर्ष पहले भी कालाबाजारी में हो चुकी है कार्रवाई
यूपी के मसवासी में कथित रूप से पत्रकार जुबैर अली लंबे समय से गैस सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहा था। बताया जा रहा है लगभग एक साल पहले यूपी के जिला रामपुर की मसवासी पुलिस ने गैस सिलिंडर की कालाबाजारी में कार्रवाई भी की थी। जांच में पता चला है कि आरोपी का दूसरा ठिकाना सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में भी है जहां एक दुकान से भी वह गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का धंधा चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed