फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jewellery worth lakhs stolen from a locked house in Malasa Girdharpur, Rudrapur

दिनदहाड़े चोरी: बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नकदी पार; दांत का इलाज कराने गया था परिवार

Mon, 28 Sep 2026 04:08 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 28 Sep 2026 04:08 PM IST
सार

रुद्रपुर के मलसा गिरधरपुर में दिनदहाड़े बंद मकान से चोरों ने सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात और 24 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। 

विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen from a locked house in Malasa Girdharpur, Rudrapur
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। मलसा गिरधरपुर में दिनदहाड़े बंद मकान को निशाना बनाकर चोर सोने-चांदी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात और 24 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

मलसा गिरधरपुर निवासी इन्दर कुमार 22 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे मकान के मुख्य गेट पर ताला लगाकर दांत का इलाज कराने रुद्रपुर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी खंगाली और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेटकर फरार हो गए।

विज्ञापन

घर लौटने पर इन्दर कुमार को चोरी का पता चला। आसपास तलाश और जानकारी जुटाने के बाद भी सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed