सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jolly gets emotional while bidding farewell to a man who died in a wildlife attack in the village

Nainital: वन्यजीव के हमले में महिला की मौत, शादी की 26वीं सालगिरह पर घर में पसरा मातम

कैलाश जोशी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 24 Apr 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्राम ज्योली में एक मार्मिक संयोग ने पूरे गांव को भावुक कर दिया जब दया किशन पांडे को अपनी 26वीं शादी की सालगिरह के दिन पत्नी को अंतिम विदाई देनी पड़ी। खुशियों का दिन मातम में बदलने से परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर है।

Jolly gets emotional while bidding farewell to a man who died in a wildlife attack in the village
हेमा पांडे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

 जिस दिन कभी सात फेरों के साथ जीवनभर साथ निभाने का वादा किया था, उसी दिन वर्षों बाद वह रिश्ता हमेशा के लिए बिछड़ गया। यह दर्दनाक वाकया ग्राम ज्योली निवासी दया किशन के साथ हुआ। 26वीं शादी की सालगिरह के दिन ही उन्हें पत्नी को अंतिम विदाई देनी पड़ी। ग्राम प्रधान शेखर चन्द्र भट्ट के अनुसार, बृहस्पतिवार को हेमा पांडे और दया किशन पांडे की शादी की 26वीं वर्षगांठ थी। हर साल यह दिन परिवार के लिए खुशियों और उत्सव का होता था, लेकिन इस बार यह तारीख गहरे दु:ख दे गई और खुशियां मातम में बदल गई। पति दया किशन पांडे, जिनके साथ हेमा ने जीवन के 25 साल बिताए, नम आंखों और भारी मन से अपनी जीवनसंगिनी को अंतिम विदाई देते नजर आए।

Trending Videos


उनके चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था। वह दिन, जिसे दोनों साथ मिलकर हंसी-खुशी मनाते, उसी दिन उन्हें अपनी पत्नी को हमेशा के लिए अलविदा कहना पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों की आंखें भी इस मार्मिक दृश्य को देखकर नम हो गईं। हर किसी के मन में यही बात थी कि अगर हेमा आज जीवित होतीं, तो घर में खुशियों का माहौल होता, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हेमा की असमय मौत ने न केवल एक परिवार को तोड़ दिया, बल्कि दया किशन पांडे को जीवनभर का ऐसा दर्द दे दिया, जिसे वह शायद कभी नहीं भुला सकेंगे। गांव में शोक की लहर है और हर कोई इस दु:खद संयोग को याद कर भावुक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed