{"_id":"69eb2c6f0ec2b9a6f3061d17","slug":"tribal-land-case-action-registrar-kanungo-attached-to-uttarkashi-atul-pandey-issued-notice-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनजाति भूमि विवाद में बड़ा एक्शन: रजिस्ट्रार कानूनगो हटाए गए, विधायक पुत्र अतुल पांडेय पर फर्जीवाड़े के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजाति भूमि विवाद में बड़ा एक्शन: रजिस्ट्रार कानूनगो हटाए गए, विधायक पुत्र अतुल पांडेय पर फर्जीवाड़े के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार
जनजाति समाज की भूमि प्रकरण में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश शाह को उत्तरकाशी संबद्ध कर दिया है। वहीं भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के बेटे अतुल पांडेय को जमीन नाम कराने के आरोप में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विधायक अरविंद पांडेय।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
विधायक अरविंद पांडेय के बेटे अतुल पांडेय के जनजाति समाज के व्यक्ति की भूमि मामले में तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश शाह पर गिरी गाज। उन्हें उत्तरकाशी संबंद्ध किया गया है। बताते हैं कि मंडलायुक्त के आदेश को राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया गया। उसके बाद दर्ज आदेश को हटा दिया गया। फिलहाल कोई अधिकारी अभी कुछ बताने को तैयार नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि कूटरचित साक्षयों के आधार पर जनजाति समुदाए की जमीन नाम कराने के आरोप में तहसीलदार बाजपुर की ओर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के बेटे अतुल पांडेय को नोटिस जारी किया गया। अतुल पांडे से एक सप्ताह के भीतर अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए है। ऐसा नहीं करने पर शिकायत एवं अन्य उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर कार्यवाही के लिए जांचआख्या प्रेषित कर दी जाएगी।
तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि ग्राम सैमलपुरी निवासी नन्नी देवी, संजू कुमार, मंगल सिंह की तरफ से दिए गए शिकायती पत्र खतौनी संख्या 20 के खसरा नंबर 25/1 क शिकायतकर्ता के नाम दर्ज अभिलेख है। कूट रचित साक्ष्यों के आधार पर अतुल पांडे के नाम दर्ज कराई गई है। न्यायालय से जीतने के बाद भी शिकायतकर्ता अपनी भूमि पर काबिज नहीं हो पा रहे है। अतुल पांडेय ने अपने मुकदमें विवादित अराजी कब्जा 50 वर्षो से अधिक समय से बताया गया है। जबकि अतुल पांडेय की ओर से मुकदमें प्रस्तुत प्रार्थना पत्र 4/10/2010 को अतुल कुमार पांडे की उम्र 16 वर्ष थी। वर्तमान में अतुल पांडेय की उम्र 32 वर्ष है।
शिकायतकर्ता जनजाति बुक्सा समुदाए के सदस्य है। की भूमि अवैध तरीके से हड़पकर जनजाति समाज के व्यक्तियों को अवैधानिक तरीके से हानि पहुंचाई है। प्रथमदुष्टया प्रतीत होता है। झूठा शपथ पत्र एवं झूठे साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए अनुसूचित जाति की भूमि को जानबूझकर अपने नाम कराकर हडपा गया है। विधायक के बेटे अतुल पांडेय ने अवैधानिक रूप से विक्रय करते हुए 28 लाख /रुपए का अवैधानिक प्रतिफल अर्जित किया गया है। आयु संबंध में भी न्यायालय केा गुमराह करते हुए विधायक के बेटे अतुल ने लाभ के लिए झूठे साक्ष्य शपथ पत्र प्रस्तुत किए गए है। कुल मिलाकर जनजाति समुदाय की भूमि का मामला क्षेत्र में चर्चा का भविष्य बना है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X