सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur Grapples with Parking Crisis; Traffic Situation Deteriorating

Udham Singh Nagar News: पार्किंग संकट से जूझता काशीपुर, बिगड़ रही यातायात व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 22 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kashipur Grapples with Parking Crisis; Traffic Situation Deteriorating
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में पार्किंग स्थलों के अभाव ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। प्रमुख बाजारों, बैंकों, अस्पतालों और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास पर्याप्त पार्किंग न होने से लोग अपने वाहन सड़कों, फुटपाथों और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के नीचे खड़े करने के लिए मजबूर हैं। इसका परिणाम यह है कि शहर के प्रमुख मार्गों पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कुछ वर्ष पहले तक लोग जीजीआईसी के सामने स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर और नगर निगम परिसर में वाहन पार्क करते थे। वर्ष 2022 में तत्कालीन एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने जीजीआईसी प्रशासन की शिकायत के बाद वहां की पार्किंग व्यवस्था समाप्त कर दी थी। वर्तमान में उस स्थान पर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन इसके पूरा होने में अभी समय लग सकता है। दूसरी ओर नगर निगम ने भी अपनी पार्किंग का उपयोग कूड़ा वाहनों के लिए शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की पोस्ट ऑफिस रोड, माता मंदिर रोड और रामनगर रोड पर कई राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों की शाखाएं संचालित हैं लेकिन एसबीआई को छोड़ अधिकांश बैंकों के पास अपनी पार्किंग व्यवस्था नहीं है। इसी तरह रामनगर रोड और मुरादाबाद रोड स्थित अस्पतालों, शोरूमों और अन्य बड़े प्रतिष्ठानों में भी पार्किंग का अभाव है। नतीजतन वाहन सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन

कोट
सड़कों पर वाहन पार्क करने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे कारोबार प्रभावित होता है। ग्राहक भी बाजार में आने से कतराते हैं। प्रशासन को पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। - राजीव सेतिया, पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल
--
शहर में जरूरत को देखते हुए निगम प्रशासन और विकास प्राधिकरण को मिलकर पार्किंग स्थल विकसित करने चाहिए, ताकि जाम की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। - राजीव परनामी, व्यापारी
--
प्रशासन को इस गंभीर समस्या के समाधान का रास्ता खोजना चाहिए। बहुमंजिला पार्किंग शुरू होने में अभी और समय लग सकता है, ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी है। - राजकुमार सेठी, पूर्व पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed