सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Strict action against negligence in SIR tasks; salaries of five employees withheld.

Udham Singh Nagar News: एसआईआर कार्यों में लापरवाही पर सख्ती, पांच कर्मियों का वेतन रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 22 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Strict action against negligence in SIR tasks; salaries of five employees withheld.
विज्ञापन
सितारगंज। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्धारित कार्यों में अनियमितता और अपेक्षित प्रगति न होने पर पांच कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा पांच अन्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

रविवार को तहसीलदार हिमांशु जोशी ने पंडरी, बिथा अकबर सहित 11 मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसआईआर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कम प्रदर्शन वाले बूथों पर पहुंचकर बीएलओ से एसआईआर कार्यों में आ रही समस्याओं और कार्य में बाधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि कई कर्मचारी निर्धारित समय तक बूथों पर उपस्थित नहीं मिले या फिर उन्हें सौंपे गए कार्यों में अपेक्षित रुचि नहीं दिखा रहे है। ऐसे कर्मचारियों को पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी। सुधार न होने पर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पांच कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा पांच अन्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी एसआईआर कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

=
एसआईआर में नानकमत्ता तहसील पिछड़ी
एसडीएम ने एसआईआर कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
खटीमा। ऊधमसिंह नगर जिले की सभी नौ तहसीलों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य चल रहा है। इनमें नानकमत्ता तहसील नवें स्थान पर हैं, यहां एसआईआर कार्य की गति बेहद धीमी चल रहा है। नानकमत्ता तहसील क्षेत्र में एसआईआर कार्य तेजी लाने के लिए रविवार को खटीमा तहसील सभागार में एसडीएम तुषार सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने एसआईआर ड्यूटी में लगे सुपरवाइजर और बीएलओ आदि कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश। बैठक में मौजूद नानकमत्ता के नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोडी ने बताया कि नानकमत्ता तहसील क्षेत्र के कुछ केंद्र एसआईआर में पिछड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र होने व कई लोगों के घरों में न मिल पाने के कारण एसआईआर कार्य में समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजर और बीएलओ को समय पर एसआईआर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
--
एसआईआर का कार्य शत प्रतिशत पूरा करने वाली टीमें सम्मानित
गदरपुर। विधानसभा क्षेत्र 65 गदरपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए एसडीएम और तहसीलदार गदरपुर ने विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया।रविवार को निरीक्षण के दौरान एसडीएम ऋचा सिंह और तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कम प्रगति वाले बूथों के बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने गदरपुर और बाजपुर क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया विधानसभा गदरपुर के नौ मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहां राजेश कुमार, विनोद पंवार, अर्चना मौर्य, शहनाज, सुमन रानी, अब्दुल कादिर आदि थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed