सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Practice Yoga, Stay Healthy: A Step Towards a Healthy Life

योग करें, निरोग रहें : स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 22 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Practice Yoga, Stay Healthy: A Step Towards a Healthy Life
विज्ञापन
रुद्रपुर/गदरपुर/दिनेशपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास किया गया। मनोज सरकार स्टेडियम के वेलोड्रोम में आयोजित शिविर में आयुर्वेद विभाग के योग प्रशिक्षकों ने ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशसकासन, वक्रासन, मकरासन आदि का अभ्यास कराया।

विधायक शिव अरोरा और दायित्वधारी उत्तम दत्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 175 देशों को योग से जोड़ने का काम किया है। उत्तराखंड योग की जननी है। योग से मनुष्य का शरीर और मन स्वस्थ होता है। सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, सीडीओ दिवेश शाशनी, सीएमओ डाॅ. केके अग्रवाल, एसडीएम मनीष बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. निवेदिता जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम और आशीर्वाद जिम की ओर से फिटनेस वर्कआउट स्पोर्टिंग परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक विपिन अग्रवाल, रीना ने योगाभ्यास कराया। मेयर विकास शर्मा ने दोनों योग प्रशिक्षकों को नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। महावीर योग साधना केंद्र के शिविर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पवन जिंदल, यशपाल गुलाटी, राजेश ग्रोवर, सुभाष नारंग, राजकुमार नागपाल, मनोज नागपाल आदि थे।
विज्ञापन

इधर, गदरपुर में श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में योग प्रशिक्षिका सुनीता बजाज ने योगाभ्यास कराया। एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन में जवानों और अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। कमांडेंट संतोष कुमार, अधिकारी और जवान मौजूद थे। दिनेशपुर में योग ध्यान केंद्र समिति के निर्देशन में लोगों ने योगाभ्यास किया। वहां विधायक अरविंद पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर, डॉ. मीना अधिकारी, योग शिक्षिका डॉ रंजना दुबे आदि थे।
-फोटो01पी-रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम के वेलोड्रोम में योगाभ्यास करते विधायक और अन्य। स्रोत : सू.वि.
-फोटो02पी-रुद्रपुर के फिटनेस वर्कआउट स्पोर्टिंग परिसर में योगाभ्यास करते मेयर और अन्य। स्रोत : नगर निगम
-फोटो03पी-रुद्रपुर के महावीर वाटिका में योगाभ्यास करते पूर्व विधायक ठुकराल और अन्य। स्रोत : आयोजक
==
अश्वारोहण से योग प्रदर्शन कर किया अचंभित
पंतनगर/किच्छा। पंतनगर विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने घोड़ों पर सवार होकर योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में योग विशेषज्ञ राजेश्वरी पोखरिया ने योग का अभ्यास कराया। इधर किच्छा डिग्री कॉलेज में योग प्रशिक्षक प्रकाश चंद्र डुंगराकोटी के निर्देशन और एनएसएस प्रभारी डॉ. मनीषा पांडेय के संचालन में योगाभ्यास कराया गया। वहां प्राचार्य डॉ. राजीव रतन आदि थे। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पतंजलि महिला समिति के योग कार्यक्रम में शिरकत की। संवाद
फोटो 08- पंतनगर विश्वविद्यालय में अश्व पर योग करते एनसीसी कैडेट्स। एनसीसी
फोटो 11- पंतनगर विश्वविद्यालय में अश्व पर योग करते एनसीसी कैडेट्स। एनसीसी
--
विभिन्न स्थानों पर लगे योग शिविर
सितारगंज। नगर में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योग शिक्षक अनिरुद्ध राय ने योगाभ्यास कराया। 57वीं वाहिनी एसएसबी परिसर में कमांडेंट गंगा सिंह उदावत, संदिक्षा अध्यक्ष प्रमोद कंवर के नेतृत्व में जवानों ने योगाभ्यास किया। सिविल न्यायालय परिसर में जज नंदिता काला और जज अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में योगाचार्य अभिषेक सिंह ने योगासन कराया। डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। संवाद
--
पूर्व सैनिकों ने लगाया शिविर
शांतिपुरी। योग प्रशिक्षक सेवानिवृत्त कैप्टन पीसी चौबे, सेवानिवृत्त कैप्टन भगवती प्रसाद देवराड़ी और सोनिया कोरंगा ने लोगों को योगाभ्यास कराया। वहां सैनिक संगठन के अध्यक्ष लाल सिंह कोरंगा, ग्राम प्रधान कविता तिवारी आदि थे। संवाद
======
खटीमा में भी लोगों ने किया योगाभ्यास
खटीमा। खटीमा क्षेत्र में रविवार को विभिन्न सरकारी व निजी स्कूल समेत कई स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। पीएमश्री थारू राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। वहां प्रधानाचार्य संतोष कुमार आदि थे। आदर्श संस्कृत ग्राम नगला तराई में योग शिविर लगा। आदर्श संस्कृत ग्राम प्रशिक्षिका ललिता भट्ट, योग प्रशिक्षक कमलेश व कविता खोलिया ने लोगों को अभ्यास कराया। संवाद
फोटो-21 केटीएम 01पी- खटीमा में थारू राजकीय इंटर कॉलेज में योगाभ्यास करते शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
====
योग हमें स्वस्थ, संतुलित व सुखी जीवन का संदेश देता है
काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्टेडियम में केवीएस प्रीमियर ग्रुप, भारतीय खेल प्राधिकरण, रोटरी क्लब काशीपुर व महिला पतंजलि योग समिति की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली, विशिष्ट अतिथि एसडीएम अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने किया। मेयर ने कहा कि इस वर्ष की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग हमें स्वस्थ, संतुलित व सुखी जीवन का संदेश देती है। वहां केवीएस प्रीमियर ग्रुप केएमडी देवेंद्र अग्रवाल, रेखा जिंदल, बीपी गोयल, महिला पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य कमला रिखाड़ी, पूर्व मेयर ऊषा चौधरी आदि थे। उधर, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी योग किया। वहां एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल, प्रथम अपर सिविल जज चेतन गौतम, अध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान, विधू शेखर शर्मा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, संजय रुहेला आदि थे। इसके अलावा चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, संत निरंकारी मिशन भवन समेत कई स्थानों पर योग दिवस मनाया गया। संवाद
--
बाजपुर में भी लोगों ने किया योगाभ्यास
बाजपुर। चीनी मिल मैदान में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने किया। वहां संयोजक कुलदीप चौधरी, उनकी पत्नी चंचल चौधरी आदि थे। पतंजलि प्रशिक्षण प्राप्त योग मुख्य शिक्षक गुरमीत सिंह निज्जर और पवन गोयल को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहां जिला निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार, गौरव शर्मा, टिंकू यादव, रमेश गर्ग, मोहन पाल, ममता जैन, अमल किशोर, संजय गोयल आदि थे। इधर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव ममता पंत के निर्देशन में सिविल जज जूनियर डिवीजन जसमीत कौर और एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहां ओम कुमार चौहान, मोहम्मद शहीद, शशि गुप्ता, बृजबाला शर्मा, निशा परवीन, संगीता, गीता जोशी आदि थे। इधर पीजी कॉलेज में लगे शिविर में प्राचार्य प्रो. बीके सिंह, पंकज कुमार आदि रहे। संवाद
तन-मन स्वस्थ रखने को रोजाना योग करने का लिया संकल्प
जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा में श्री साई शिक्षक संस्थान, एलबीएसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गूलरगोजी में जैनेसिस स्कूल, पीपी तिवारी इंटर कॉलेज, पुरानी नगर पालिका चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडी समिति में बार एसोसिएशन व धर्मशाला मंदिर में योगाभ्यास के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहां अग्रवाल सभा अध्यक्ष निकेश अग्रवाल, राजकुमार, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. एमपी सिंह, खड़क सिंह, आशीष चौबे आदि थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed