सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances after consuming poisonous substance

Udham Singh Nagar News: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने से मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances after consuming poisonous substance
विज्ञापन
नानकमत्ता। विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। भाई ने मृतका के पति व ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी थी।
Trending Videos


मंगलवार रात पुलिस को ग्राम सुनखरी में विवाहित प्रियंका राणा (25) पत्नी अनिकेत राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक मंजू पांडे पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं। इधर, बहन के जहरीला पदार्थ के सेवन की सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के भाई ग्राम बिचवा निवासी मोहन सिंह ने बताया उसकी बहन का विवाह चार वर्ष पहले हुआ था। मृतका की एक ढाई साल की पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बहन के पति व ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाली निरीक्षक ने उन्हें शांत करा शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले की तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed