{"_id":"69a9d3092968aa491b0df3c4","slug":"sailor-falls-into-nanak-sagar-due-to-dizziness-dies-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-113421-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चक्कर आने से नानक सागर में गिरा नाविक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चक्कर आने से नानक सागर में गिरा नाविक, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। नाव लेकर घर जा रहा नाविक चक्कर आने से नानक सागर जलाशय में गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए आसपास के नाविक पहुंचे, लेकिन वह जलाशय में डूब गया। जल पुलिस, पीएससी ने दूसरे दिन युवक का शव जलाशय से बरामद किया।
बुधवार को नानक सागर जलाशय के पार बसे गांव देवीपुर निवासी जसवीर सिंह (20) पुत्र सुरजीत सिंह दोपहर में बाऊली साहिब घाट से नाव लेकर घर जा रहा था। कुछ आगे जाते ही वह चक्कर आने से जलाशय में गिर गया। उसको गिरता देख घाट पर माैजूद नाविक नाव लेकर बचाने पहुंचे, लेकिन वह डूब गया।
युवक के पिता सुरजीत सिंह मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह वह काम के लिए हरियाणा के रेवाड़ी गए थे। युवक की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। भाई के डूबने की सूचना से छोटी बहन जसपाल कौर व छोटे भाई संदीप सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
कोतवाली निरीक्षक मंजू पांडे पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। जिला मुख्यालय से भी पीएससी के 31 वाहिनी के एसआई सुभाष राणा मोटरवोट व गोताखोरों के साथ नानक सागर पहुंच कर नाविकों के साथ डूबे युवक की तलाश की, लेकिन शाम तक पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को युवक का शव जलाशय से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos