{"_id":"6a42c3e658458e3f4309e03c","slug":"minister-in-office-staff-missing-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-145179-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मंत्री जी दफ्तर में, कर्मचारी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मंत्री जी दफ्तर में, कर्मचारी गायब
Tue, 30 Jun 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा सोमवार को अचानक नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। लोक निर्माण, गृहकर, योजना, वाद-विवाद और सूचना आदि कक्ष का निरीक्षण किया तो यहां कई कर्मचारी मौजूद नहीं थे। अधिकारी समेत अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिलने से मंत्री ने नाराजगी जताई। गायब कर्मचारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा सोमवार को हल्द्वानी से हरिद्वार जा रहे थे। दोपहर को जसपुर पहुंचने पर अचानक वह नगर पालिका परिषद का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने यहां पेयजल के साथ सफाई आदि व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पाया कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी कई दिन से गायब है। पंजिका पर उनके हस्ताक्षर नहीं हुए थे।
मंत्री ने कार्यालय में आपत्तिजनक वस्तुएं देखकर मौजूद कर्मचारी को फटकार भी लगाई। मंत्री के साथ मौजूद टीम ने वीडियोग्राफी भी की। साथ ही उपस्थिति पंजिका के फोटो खींचकर मंत्री उसे अपने साथ ले गए। मंत्री के आगमन की जानकारी मिलने पर ड्यूटी से नदारद कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मच गई। माना जा रहा है कि जल्द ही गायब कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
उधर, बताया जा रहा कि कर्मचारियों की डयूटी एसआईआर में लगाई गई है लेकिन उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं होना कर्मचारियों पर सवाल खड़े कर रही है। वहां नगरध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान, विशाल कश्यप, कपिल कुमार, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद अशरफ आदि थे।
जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या कार्यालय की गरिमा के प्रतिकूल स्थिति स्वीकार्य नहीं है। नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ताकि सरकार की पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता का विश्वास बना रहे। - रामसिंह कैड़ा, शहरी विकास मंत्री, उत्तराखंड

गोली लगने के बाद घायल ।