पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The corporation is ready to operate the bus station, but the government is putting a brake on it.

Udham Singh Nagar News: बस अड्डे के संचालन के लिए निगम तैयार, शासन से लग रहा ब्रेक

Tue, 30 Jun 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 30 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The corporation is ready to operate the bus station, but the government is putting a brake on it.
गदरपुर। उत्तराखंड के प्रमुख नगरों में शामिल गदरपुर की जनता और यात्रियों को करोड़ों रुपये की लागत से बने रोडवेज बस स्टैंड के संचालन का इंतजार है। करीब एक वर्ष पहले निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद बस अड्डा अब तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी हैं, केवल शासन स्तर से उद्घाटन की अनुमति मिलना शेष है। महतोष पुलिस चौकी के निकट बने आधुनिक बस स्टैंड में चहारदीवारी, मुख्य द्वार, कार्यालय, टिकट घर, कैंटीन, विश्राम गृह, प्लेटफार्म और शौचालय सहित सभी सुविधाएं तैयार हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने बस स्टैंड परिवहन निगम को सौंप दिया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान सामने आई तकनीकी कमियों को भी दूर किया जा चुका है।
वर्तमान में रुद्रपुर-काशीपुर मार्ग की रोडवेज बसें नगर के सकैनिया मोड़, गूलरभोज रोड, कोतवाली, गुरुद्वारा और दिनेशपुर मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर सवारियां चढ़ा-उतार रही हैं। इससे यात्रियों के साथ-साथ क्षेत्रीय व्यापारियों को भी नए बस अड्डे का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर दो दिन पूर्व कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड का निर्माण पूरा होने के एक वर्ष बाद भी संचालन शुरू न होने के विरोध में आधे घंटे का सांकेतिक मौन व्रत रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed