सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More than 150 participants presented innovation-related projects.

Udham Singh Nagar News: 150 से अधिक प्रतिभागियों ने नवाचार से जुड़ी परियोजनाएं कीं प्रस्तुत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 18 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
More than 150 participants presented innovation-related projects.
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट (सीएबीएम) और क्वालिटी सर्कल्स फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) हरिद्वार चैप्टर की ओर से सातवीं काइजेन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सिडकुल की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, बजाज ऑटो सहित विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने गुणवत्ता सुधार, उत्पादकता वृद्धि, लागत में कमी, सुरक्षा संवर्धन और नवाचार से जुड़ी परियोजनाओं की प्रस्तुति दी। विशेषज्ञ निर्णायकों ने निर्धारित मानकों के आधार पर परियोजनाओं का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट टीमों का चयन किया। सीएबीएम के डीन डॉ. आरएस जादौन ने उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को समय की आवश्यकता बताया। वक्ताओं ने कहा कि काइज़ेन की अवधारणा छोटे-छोटे और निरंतर सुधारों के माध्यम से कार्यस्थल की दक्षता, नवाचार और टीमवर्क को मजबूत बनाती है। सूर्या रोशनी टीम विजेता रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अशोक लेलैंड के प्लांट हेड एके गोयल और विशिष्ट अतिथि क्यूसीएफआई हरिद्वार चैप्टर के अध्यक्ष बी. कुमार, डॉ. सौरभ सिंह, साहिल सिंह, सर्वेश कश्यप और उद्योग जगत से जुड़े अन्य अतिथि, शिक्षाविद्, कर्मचारी व छात्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed