सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MR dies in road accident, body found in pieces

Udham Singh Nagar News: सड़क हादसे में एमआर की मौत, टुकड़ों में बंटा शरीर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 19 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
MR dies in road accident, body found in pieces
मृतक अमित चौहान।
विज्ञापन
किच्छा। एनएच-74 पर गौला पुल के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में काशीपुर निवासी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे उसके शरीर क्षत-विक्षत हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लंबा जाम लग गया। पुलभट्टा पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, अमित कुमार (23 वर्ष) पुत्र रामपाल सिंह निवासी खरगपुर देवीपुरा, काशीपुर एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) थे। अमित खटीमा से काशीपुर तक के क्षेत्र में काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह बाइक से सितारगंज से लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे जब वह एनएच-74 पर गौला पुल के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित के शरीर का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलभट्टा पुलिस को शरीर के हिस्से एकत्र करने में काफी समय लग गया। दुर्घटना के चलते मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस का अनुमान है कि दुर्घटना किसी भारी वाहन से हुई होगी जिसके पहिये मृतक के ऊपर से निकल गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। अमित ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन टक्कर के प्रभाव से वह भी पूरी तरह टूट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
--
सहकर्मियों ने की शिनाख्त, परिजनों को दी सूचना

जेब से मिले कागजातों से मृतक की शिनाख्त हुई। सूचना पर अमित के सहकर्मी सीएचसी पहुंचे और उन्होंने शव अमित का होने की पुष्टि की। सहकर्मियों के फोन के जरिये परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed