{"_id":"69cc21778e765702e705a8ba","slug":"outrage-erupts-over-lpg-cylinder-shortage-sparks-altercation-with-agency-staff-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-139254-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एलपीजी सिलिंडर की किल्लत पर भड़का आक्रोश, एजेंसी कर्मियों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एलपीजी सिलिंडर की किल्लत पर भड़का आक्रोश, एजेंसी कर्मियों से नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रशासन भले एलपीजी गैस की दिक्कत दूर होने के दावे कर रहा हो लेकिन लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शहर के गाबा चौक स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर मंगलवार को सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सिलिंडर नहीं मिलने पर कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस बीच कई उपभोक्ताओं व एजेंसी कर्मियों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। कुछ लोग पर्ची में गड़बड़ी की शिकायत लेकर बाजार चौकी भी पहुंचे।
गैस न मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश साफ दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिन से सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित है जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। खासकर कामकाजी परिवारों और छोटे बच्चों वाले घरों में स्थिति और अधिक गंभीर है। इस बीच कालाबाजारी की शिकायतें भी तेजी से सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार में गैस सिलिंडर ब्लैक में 2500 से 3500 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं।
आरोप है कि कुछ लोग कई पंजीकरण (कनेक्शन) के जरिये सिलिंडर हासिल कर उसे ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। शहर में मोदी मैदान, नैनीताल रोड स्थित भारत गैस एजेंसी और गाबा चौक स्थिति गैस एजेंसी आदि जगहों पर गैस सिलिंडर के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही।
--
प्रदर्शनकारियों का फर्जी डिलीवरी और कालाबाजारी का आरोप
इंडेन गैस एजेंसी में डिलीवरी व्यवस्था मंगलवार को अव्यवस्थित दिखी। होम डिलीवरी न होने और बुकिंग के बावजूद सिलिंडर न मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजसेवी सुशील गाबा के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर विरोध प्रदर्शन किया और फर्जी डिलीवरी व कालाबाजारी के आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने भी उपभोक्ताओं के प्रदर्शन का समर्थन किया। उपभोक्ताओं के 3500 रुपये में सिलिंडर देने की बात सामने आने पर हंगामा बढ़ गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। इस दौरान हैप्पी रंधावा, गौरव गांधी, व्यापार मंडल संरक्षक नरेश ग्रोवर मौजूद रहे।
ऊपरी स्तर से सप्लाई कम मिल रही है जिसके चलते वितरण प्रभावित हुआ है। प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध हो सके। - प्रमोद पांडे, प्रबंधक, इंडेन गैस एजेंसी
Trending Videos