सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   speeding car hit a contract employee of Navodaya Vidyalaya on Rudrapur-Kashipur highway, killing him

Accident: रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने नवोदय विद्यालय के संविदा कर्मचारी को मारी टक्कर, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 01 Apr 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से नवोदय विद्यालय के एक कर्मी की मौत हो गई। 

speeding car hit a contract employee of Navodaya Vidyalaya on Rudrapur-Kashipur highway, killing him
मृतक संतोष भंडारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे नवोदय विद्यालय के संविदाकर्मी को टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Trending Videos

मूलरूप से पिथौरागढ़ निवासी संतोष भंडारी रुद्रपुर के नवोदय विद्यालय की मैस में काम करते थे। पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात ड्यूटी के बाद संतोष पैदल अपने घर जा रहे थे। विद्यालय के सामने हाईवे पार करते ही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है। कार को कब्जे में ले लिया गया है जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है। मृतक संतोष के भाई विनोद कुमार उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में किच्छा कोतवाली में तैनात हैं। घटना से परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed