सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   An elderly woman who went to the forest to graze cattle was killed by a tiger in khatima

Khatima: मवेशी चराने जंगल गई बुजुर्ग महिला की बाघ ने ले ली जान, 30 मीटर तक घसीटता ले गया शव

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 01 Apr 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

खटीमा के बग्गा चौवन गांव में जंगल में घास चराने गई बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

An elderly woman who went to the forest to graze cattle was killed by a tiger in khatima
गोपली देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

खटीमा के बग्गा चौवन गांव में बुधवार सुबह जानवरों को चराने के लिए जंगल गई एक बुजुर्ग महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। महिला के शव को बाघ लगभग 30 मीटर दूर घसीटते हुए ले गया। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

Trending Videos


बग्गा चौवन निवासी गोपली देवी (71) पत्नी दुर्गा सिंह बुधवार सुबह गांव की कुछ महिलाओं के साथ जानवरों को चराने के लिए जंगल में गई हुई थीं। सुबह करीब साढ़े 10 बजे गोपली देवी पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। बाघ महिला के शव को करीब 30 मीटर दूर तक घसीटते हुए झाड़ियों के पास ले गया। इससे जानवर चराने आई दूसरी महिलाओं में चीख पुकार मच गई। घटना का पता चलने पर गांव के लोग और वन विभाग की टीम मौके पहुंचीं। वन विभाग की टीम के हवाई फायरिंग के बाद बाघ जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्रकाधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि सुरई वन क्षेत्र के 47 कर्म्पाटमेंट स्थित घटनास्थल के पास चार हवाई फायरिंग करने के बाद बाघ जंगल की तरफ भागा। उन्होंने बताया कि बाघ ने महिला के गर्दन पर हमला किया था। बाघ के लार और बालों के सैंपल को जांच के लिए देहरादून स्थित लैब भेज दिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed