{"_id":"69d40df99cee0912c00bcc9e","slug":"lpg-supply-to-rudrapur-stalled-after-the-death-of-a-gas-manager-in-champawat-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-139514-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चंपावत में गैस मैनेजर की मौत से रुद्रपुर में एलपीजी आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चंपावत में गैस मैनेजर की मौत से रुद्रपुर में एलपीजी आपूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की मौत के बाद रुद्रपुर में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि गैस एजेंसी के गेट पर ताला जड़ दिया गया है और आपूर्ति न होने की सूचना देते हुए पोस्टर चस्पा किया गया है।
चंपावत में कार्यरत गैस एजेंसी मैनेजर दयाल सिंह रावत की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी पत्नी का आरोप है कि दयाल कुछ दिनों से दबाव में थे और अपना तबादला करवाना चाहते थे लेकिन उनकी बात को किसी ने नहीं सुना। उनकी मौत की सूचना जैसे ही रुद्रपुर पहुंची इंडेन गैस एजेंसी के संचालकों ने तत्काल प्रभाव से सिलिंडर की आपूर्ति को रोक दिया।
एजेंसी के भीतर सिलिंडर से भरी गाड़ी खड़ी रही लेकिन उन्हें अनलोड नहीं किया जा सका। गेट पर पोस्टर चस्पा है जिसमें लिखा है कि चंपावत के गैस मैनेजर ने दबाव में आकर आत्महत्या कर ली है। कार्यालय बंद होने से वितरण कार्य नहीं होगा।
--
गेट पर लटका ताला, मायूस होकर लौटे लोग
सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचे स्थानीय लोग गेट पर ताला लगा देख निराश होकर लौटे। पोस्टर पर लिखी सूचना ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कई घरों में एलपीजी का स्टॉक खत्म होने की कगार पर है और ऐसे में आपूर्ति ठप होने से उनके दैनिक जीवन पर प्रभाव पड़ा।
चंपावत के गैस मैनेजर की मौत की सूचना मिलने पर मैं वहां चला गया। उनकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एजेंसी बंद होने की सूचना हमने सुबह ही गेट पर चस्पा कर दी थी ताकि लोग परेशान न हों। - प्रमोद पांडे, मैनेजर, इंडेन गैस
Trending Videos