{"_id":"69d40dd270b7e424b201c591","slug":"pantnagar-universitys-37th-convocation-today-1395-students-will-receive-degrees-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-139578-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि का 37वां दीक्षांत समारोह आज, 1395 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि का 37वां दीक्षांत समारोह आज, 1395 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पंतनगर विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को (आज) होगा। इस मौके पर राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, लेज गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि होंगे। वह समारोह की अध्यक्षता करेंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और सांसद अजय भट्ट शिरकत करेंगे।
गांधी हॉल में आयोजित दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति 1395 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा प्रदान करेंगे। एक सर्वोत्तम विद्यार्थी को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुलपति के 13 स्वर्ण पदक 12 रजत पदक और 10 कांस्य पदक भी विभिन्न विषय के सर्वोत्तम स्नातकों को देंगे।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए एक-एक विद्यार्थी को सरस्वती पांडा अवार्ड, नागम्मा शांताबाई अवार्ड, डाॅ. राम शिरोमणि तिवारी अवार्ड, दो विद्यार्थी को चौधरी चरण सिंह मेमोरियल इंटेलेक्चुअल अवार्ड व पूरण आनंद अदलखा अवार्ड, दो विद्यार्थी को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत अवार्ड दिया जाएगा। कुलाधिपति उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दीक्षा भाषण से संबोधित करेंगे।
Trending Videos