सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   34,792 women are earning an annual income of Rs 1 to 2 lakh.

Udham Singh Nagar News: 34,792 महिलाएं सालाना एक से दो लाख रुपये तक की आय कर रहीं अर्जित

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 01 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
34,792 women are earning an annual income of Rs 1 to 2 lakh.
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में लखपति दीदी योजना परवान चढ़ने लगी है। अप्रैल से मार्च तक वार्षिक अवधि के आंकड़ों के अनुसार 60222 संभावित दीदियों में से 58621 महिलाएं सक्रिय रूप से आजीविका गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं जो योजना के तहत आत्मनिर्भरता का नया अध्याय गढ़ रही हैं।
Trending Videos

विभागीय आंकड़ों के अनुसार 52051 महिलाएं कृषि आधारित गतिविधियों में शामिल हैं। वहीं 1859 महिलाएं गैर-कृषि गतिविधियों और 45350 महिलाएं अन्य आजीविका कार्यों में लगी हैं जिससे आय के विविध स्रोत विकसित हुए हैं। महिलाएं पारंपरिक कार्यों के साथ-साथ वैकल्पिक रोजगार के अवसर भी अपना रही हैं। इसमें 34792 महिलाएं सालाना एक से दो लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। इसके अलावा 16663 महिलाएं 60 हजार से एक लाख रुपये के आय वर्ग में हैं जबकि 4710 महिलाएं 25 से 60 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि कुछ महिलाएं उच्च आय वर्ग में भी पहुंच रही हैं। 1305 महिलाएं दो से तीन लाख रुपये जबकि कुछ महिलाएं तीन लाख रुपये से अधिक आय वर्ग में भी दर्ज की गई हैं।
कोट
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर बन रही हैं और आने वाले समय में और अधिक महिलाएं उच्च आय वर्ग में पहुंचेंगी।
- सुशील मोहन ढोभाल, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed