फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PAC jawan dies after falling from electricity pole.

Udham Singh Nagar News: बिजली के पोल से गिरकर पीएसी जवान की मौत

Tue, 14 Jul 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 14 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
PAC jawan dies after falling from electricity pole.
रुद्रपुर। बगवाड़ा की ग्रीन व्यू कॉलोनी में 31वीं वाहिनी पीएसी के एक जवान की बिजली के पोल से गिरने से मौत हो गई। हादसे के दौरान जवान को करंट लगने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात धर्मेंद्र सिंह रावत (36) पुत्र लाल सिंह बगवाड़ा स्थित ग्रीन व्यू कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। सोमवार को उनकी ड्यूटी शाम चार बजे तक थी। ड्यूटी से वह घर लौटे। इसी दौरान कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जा रहा है कि वह बिजली की तकनीकी खराबी का पता लगाने के लिए पोल पर चढ़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काम के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें करंट भी लगा था हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विभव सैनी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारण स्पष्ट होंगे। उधर, जवान की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पीएसी के अधिकारी और जवान भी अस्पताल पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed