{"_id":"69b704c011bebb0a310e5434","slug":"panic-due-to-leopard-sighting-at-govishan-mound-adjacent-to-chaiti-mela-premises-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-140354-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चैती मेला परिसर से सटे गोविषाण टीले में तेंदुए दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चैती मेला परिसर से सटे गोविषाण टीले में तेंदुए दिखने से दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। चैती मेला परिसर के पास स्थित एक गली में बीती रात दो तेंदुए के देखे जाने से क्षेत्रवासियों में दहशत है। चार दिन बाद चैती मेला शुरू होने वाला है। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं और दुकानदारों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। बीते 4-5 साल से चैती मेला परिसर से सटे गोविषाण टीला क्षेत्र में तेंदुओं का कुनबा देखा जा रहा था। पुरातत्व विभाग और क्षेत्रवासियों की मांग पर वन विभाग ने टीला परिसर में पिंजरा लगाया और अलग-अलग समय पर पांच तेंदुओं को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा था। वर्तमान में एक बार फिर दो से तीन तेंदुए टीला परिसर में दिख रहे रहे हैं।
बीते दिनों ब्लॉक कार्यालय के सामने गली में दो तेंदुओं के घूमते हुए फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। लोगों का कहना है कि चार दिन बाद मां बाल सुंदरी देवी का चैती मेला शुरू होने वाला है ऐसे में यदि तेंदुआ रात के समय मेला परिसर में घुस आया तो जनहानि हो सकती है। मंदिर प्रबंधन ने प्रशासन से टीला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।
--
क्या बोले लोग
चैती मेला 19 मार्च से शुरू हो रहा है और मेला परिसर से सटी एक गली में तेंदुआ दिखाई देने से दहशत है। प्रशासन को टीला क्षेत्र में चैती मेले के दौरान वन विभाग से गश्त करानी चाहिए। - पंडा विकास अग्निहोत्री, मुख्य पंडा, मां बाल सुंदरी देवी मंदिर
-
मेला प्रशासन को जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीला क्षेत्र में वन विभाग की गश्त को बढ़ानी चाहिए। क्षेत्र में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई जाए ताकि तेंदुआ मेला क्षेत्र में नहीं आ सके। - पंडा मनोज अग्निहोत्री, सहायक प्रधान पंडा, मां बाल सुंदरी देवी मंदिर
-
बीते कुछ दिनों से टीला क्षेत्र में तेंदुए फिर दिखाई देने लगे हैं। मेला प्रशासन और वन विभाग से बात कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कराए जाएंगे क्योंकि चैती मेला दिनों-रात चलता है। ऐसे में ज्यादा सतर्कता बरती जाएगी। जनसुरक्षा सर्वोपरि है। - अनिल कुमार, पार्षद, जसपुर खुर्द क्षेत्र
-
टीला से सटे रास्ते से मां भगवती की डोला आता है और चैती मेला के दौरान अधिकांश क्षेत्रवासी इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। मेला प्रशासन को जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी चाहिए। - निशान सिंह, पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति
Trending Videos