{"_id":"69b707565ac29d71640b492f","slug":"the-road-and-bridge-behind-the-esic-hospital-have-been-closed-for-years-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-138498-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ईएसआईसी अस्पताल के पीछे बनी सड़क और पुल वर्षों से पड़ा है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ईएसआईसी अस्पताल के पीछे बनी सड़क और पुल वर्षों से पड़ा है बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में स्थित ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम ) अस्पताल के पीछे श्रमिकों की सुविधा के लिए बनाया गया पुल और गेट वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सका है। अस्पताल के पीछे की ओर से आने-जाने के लिए यह मार्ग तैयार किया गया था, ताकि सिडकुल की फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने में कम समय लगे। इस समस्या से श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस पुल के शुरू होने से सिडकुल क्षेत्र से अस्पताल तक पहुंचने में मात्र पांच मिनट का समय लगेगा जबकि वर्तमान में कर्मचारियों को मुख्य मार्ग से घूमकर आना पड़ता है जिसमें आधा घंटे का समय लग जाता है। आपात स्थिति में यह देरी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। श्रमिकों की सुविधा के लिए करीब दो साल पूर्व इस मार्ग व पुल का निर्माण किया गया था। सिडकुल कर्मियों के अनुसार पुल और गेट का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन आज तक इसे आम आवाजाही के लिए नहीं खोला गया। गेट बंद होने के कारण सड़क का कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए जल्द इस मार्ग को खोलने की मांग की है।
- सिडकुल श्रमिक बोले -
अस्पताल के पीछे से रास्ता खुल जाए तो हम पांच मिनट में पहुंच सकते हैं, लेकिन अभी आधा घंटे में घूमकर आना पड़ता है। कई बार तबीयत खराब होने पर परेशानी झेलनी पड़ती है। - राकेश कुमार, श्रमिक
- पुल और गेट बने हुए काफी समय हो गया लेकिन आज तक इसे शुरू नहीं किया गया। यदि यह रास्ता खुल जाए तो सिडकुल के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत होगी। - मो. आलम, श्रमिक
Trending Videos