सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   HPV vaccination progress slows, now preparations are underway to accelerate it

Udham Singh Nagar News: एचपीवी वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी, अब तेजी लाने की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 16 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccination progress slows, now preparations are underway to accelerate it
विज्ञापन
रुद्रपुर। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान जिले में जारी है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस अभियान के तहत बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। हालांकि बीच में स्कूलों की परीक्षाएं और होली की छुट्टियां होने के कारण अभियान की गति कुछ धीमी रही, अब स्वास्थ्य विभाग इसे तेज करने के लिए प्रयास कर रहा है। अब तक जिले में 121 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्र सरकार की ओर से भी सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को प्राथमिकता देते हुए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है और माइक्रो प्लानिंग के तहत स्कूलों व अन्य स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद 15 दिन में केवल 121 लाभार्थियों के ही टीकाकरण हो सका है। टीकाकरण की रफ्तार धीमी होने से अधिकारी चिंतित हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अभियान को और गति मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जा सकेगी।
Trending Videos

कोट
28 फरवरी को एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया था। बीच में स्कूलों की परीक्षाएं और होली की छुट्टियों के कारण अभियान की गति प्रभावित हुई, लेकिन अब इसे तेज करने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं। अब तक 121 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है और आगे अधिक से अधिक बालिकाओं तक वैक्सीन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। - डॉ. डीपी सिंह, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed