सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Phooldei Chhamma Dei, Daini Dwar, fill your door with food...

Udham Singh Nagar News: फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार तुमर देहरी...

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 16 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Phooldei Chhamma Dei, Daini Dwar, fill your door with food...
विज्ञापन
काशीपुर/सितारगंज/खटीमा/शांतिपुरी/दिनेशपुर। जिले के विभिन्न स्थानों पर उत्तराखंड का लोक पर्व फूलदेई रविवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने घर-घर जाकर देहली पूजन किया और फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार तुमर देहरी में बारंबार नमस्कार मंगल गीत गाकर लोगों को शुभकामनाएं दीं। सुबह पूजा अर्चना कर बच्चों ने फूलों की थाली सजाई और कपड़े का थैला लेकर फूलदेई पर्व मनाने घर-घर टोली बनाकर गए। बच्चों ने सरसों, गेंदा आदि नाना प्रकार के फूलों से देहली पूजन किया। बदले में प्रत्येक घर से बच्चों को चावल, गुड़, टॉफी और शगुन किया गया। इसको मनाने के लिए बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। सितारगंज में फूलदूई पर्व पर बच्चों ने फूलदेई छम्मा देई...गीत गाकर घरों की देहरियों पर रंग-बिरंगे फूल डाले। पर्वतीय समाज के लोगों ने फूलदेई पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। फूल डालने आए बच्चों का घरों में स्वागत किया गया। नए व पारंपरिक परिधान में सजे बच्चों ने अपने व आसपास के घरों में जाकर देहरी में फूल डालकर उनकी सुख समृद्धि की कामना की।
Trending Videos

खटीमा क्षेत्र में बसंत ऋतु के स्वागत का पर्व फूलदेई हर्षोल्लास से मनाया गया। खासकर फूलदेई पर्व को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखा। खटीमा के राजीव नगर क्षेत्र समेत विभिन्न जगह बच्चों की टोलियों ने घर-घर पहुंचकर देहरी पूजन किया और सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिपुरी में फूलदेई पर्व परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। गांव में सुबह से ही बच्चों की टोलियां हाथों में फूलों की टोकरी लेकर घर–घर पहुंचीं और देहरी पर फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। बुजुर्गों के अनुसार फूलदेई पर्व बसंत ऋतु के स्वागत और नई फसल की खुशहाली का प्रतीक है। इधर शांतिपुरी जवाहर नगर में नन्हें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ देहरी पूजन किया। इस मौके पर भूमि धामी, कुणाल बिष्ट, परितोष बिष्ट, युग हर्बोला, लविश तिवारी, गुन्नू पाठक, दुगू पाठक सहित दर्जनों बच्चों ने पारंपरिक रीति से फूल अर्पित कर गांव में खुशहाली की कामना की।
इधर दिनेशपुर में नगर व ग्रामीण क्षेत्र में पर्वतीय समाज के बच्चों ने फूलदेई छम्मा देई लोक पर्व धूमधाम से मनाया। बच्चों ने सुख-शांति की कामना करते हुए लोगों के घरों की देहरियो में फूल चढ़ाए। गृह स्वामियों ने बच्चों को चावल, गुड़, फल व उपहार भेंट किए। नगर के अलावा खटोला, मदनापुर, हरिपुरा, चरनपुर, चक्कीमोड़, ललपुरी, कूल्हा, तिलपुरी, जयनगर धीमरी ब्लॉक आदि गांवों में सुबह से ही नन्हें-मुन्ने बच्चों की टोलियां ने फूलदेई छम्मा देई पर्व धूमधाम से मनाया। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed