फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protesting against timber smuggling proves costly; youth shot.

Udham Singh Nagar News: लकड़ी तस्करी का विरोध पड़ा भारी, युवक को मारी गोली

Mon, 13 Jul 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 13 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Protesting against timber smuggling proves costly; youth shot.
बाजपुर। बाजपुर के दाबका क्षेत्र में रविवार शाम कथित लकड़ी तस्करी को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। विरोध करने वाले युवक पर दिनदहाड़े गोली चला दी गई। जांघ में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए जबकि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

गोबरा गांव निवासी मनदीप सिंह (28) के अनुसार दो दिन पहले को कुछ लोग उनके निजी रास्ते से बाइक पर तस्करी की लकड़ी ले जा रहे थे। मनदीप का कहना है कि उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। इस संबंध में बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में शिकायत भी दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

रविवार शाम मनदीप सिंह अपने खेत की ओर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान दाबका क्षेत्र के कुछ युवक वहां पहुंच गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। शोर सुनकर मनदीप के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली मनदीप सिंह की जांघ में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावर फरार हो गए जबकि ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल को निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही कोतवाल नरेश चौहान, बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत और एसआई देवेंद्र मनराल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पहले शिकायत, फिर फायरिंग
घायल युवक का आरोप है कि घटना से दो दिन पहले मिली धमकी की शिकायत पुलिस से की गई थी। यदि उस समय कार्रवाई होती तो फायरिंग जैसी घटना टाली जा सकती थी। पुलिस अब इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।


कोट
फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -प्रशांत कुमार, प्रभारी क्षेत्राधिकारी, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed