सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadside workshops are disrupting traffic.

Udham Singh Nagar News: सड़क किनारे वर्कशॉप यातायात कर रहीं बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 19 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Roadside workshops are disrupting traffic.
विज्ञापन
काशीपुर। रामनगर रोड पर सड़क किनारे वर्कशॉप यातायात बाधित कर रही हैं। इस मार्ग पर दिन में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में हर वक्त हादसों का खतरा बना रहता है।

रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान के पास सड़क किनारे, बाजपुर व मुरादाबाद रोड पर बाइक व ट्रैक्टर रिपेयर की कई वर्कशॉप का संचालन किया जा रहा है। यहां पास में ही चीमा चौराहा है। वर्कशॉप के मैकेनिक बाइकों व ट्रैक्टर को सड़क पर ही खड़े करके रिपेयर करते हैं। ऐसे में हर वक्त हादसों का खतरा बना रहता है। यहां पर टायर खोलने, वेल्डिंग करने और टेस्ट ड्राइव के लिए मैकेनिक बाइक सड़क पर ले जाते हैं। बाइक सवारों व ई-रिक्शा चालकों को बचकर निकलना पड़ता है और कई बार जाम लग जाता है। स्थानीय निवासी मोहित रस्तोगी व राकेश कुमार ने कहा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और शाम चार बजे से आठ बजे तक चीमा चौराहा पर कई बार जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि किसी को भी सड़क पर स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। वर्कशॉप संचालकों को दुकान के अंदर ही काम करने की हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed