{"_id":"69c2ec12cc8c4dbe44055a21","slug":"rudrapur-will-get-relief-from-traffic-jam-master-plan-for-smart-traffic-is-being-prepared-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138891-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में जाम से मिलेगी मुक्ति, स्मार्ट ट्रैफिक का मास्टर प्लान हो रहा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में जाम से मिलेगी मुक्ति, स्मार्ट ट्रैफिक का मास्टर प्लान हो रहा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर की सड़कों पर बढ़ता ट्रैफिक दबाव और पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए डीडीए ने हाईटेक पहल शुरू की है। आधुनिक तकनीक और प्रशासनिक दूरदर्शिता के संगम से शहर को एक स्मार्ट ट्रैफिक हब बनाने की दिशा में अब केवल सड़कों का चौड़ीकरण ही नहीं बल्कि पहली बार ड्रोन सर्वे और जियोस्पेशियल मैपिंग के माध्यम से पार्किंग की समस्या का वैज्ञानिक समाधान निकाला जा रहा है।
प्राधिकरण ने इस योजना के पहले चरण में रुद्रपुर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड से अटरिया चौक, गंगापुर रोड और भूरारानी रोड जैसे व्यस्ततम इलाकों को चुना है। इन क्षेत्रों में लगभग 10 दिन तक सप्ताह के अलग-अलग समय पर सघन अभियान चलाया गया। प्रत्येक साइट पर कुल 14 बार ड्रोन से सर्वे किया गया। इस तकनीक की बड़ी खासियत यह है कि यह केवल तस्वीरें नहीं लेती बल्कि ''सुपरवाइज्ड क्लासिफिकेशन'' और ''मैक्सिमम लाइक्लीहुड एल्गोरिथम'' के जरिये हर वाहन की स्थिति और संख्या का सटीक डेटा तैयार करती है।
ड्रोन सर्वे से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर प्राधिकरण अब अपने दूसरे चरण की ओर बढ़ रहा है। सर्वे में यह पाया गया है कि केवल सड़कों के चौड़ीकरण के बजाय, शहर के विभिन्न इलाकों में स्कैटर्ड पार्किंग (अलग-अलग जगहों पर पार्किंग) की अधिक आवश्यकता है। शहर के विभिन्न व्यस्त प्वाइंट्स पर ऐसी जमीनों को चिह्नित किया जा रहा है जहां पार्किंग स्थल बनाए जा सकें।
--
कहां कितने वाहन हाे सकेंगे पार्क, रियल टाइम होगी मॉनिटरिंग
सिब्बल सिनेमा की खाली पड़ी भूमि पर एक बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। यहां सरफेस कम स्टैक पार्किंग का प्रस्ताव है जहां 500 से अधिक वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे। मोदी मैदान में सौंदर्यीकरण कार्य के साथ 350 वाहनों के लिए आधुनिक पार्किंग बनाई जाएगी। इसकी सबसे बड़ी विशेषता रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी जिससे वाहन मालिकों को पहले ही पता चल जाएगा कि पार्किंग में कितनी जगह खाली है।
--
सर्वे में सामने आई तस्वीर
स्थल
दिन
समय
कारों की संख्या बस/ट्रक की संख्या
कुल वाहन सर्वाधिक वाहनों की संख्या
रुद्रपुर मुख्य बाजार क्षेत्र
मंगलवार
दोपहर 2:30 2016
39
2055
2152
बस अड्डा चौक से अटरिया
बुधवार
दोपहर 2:30 886
17
903
903
गंगापुर रोड बृहस्पतिवार दोपहर 3:00 77
12
89
89
भूरारानी रोड
सोमवार
दोपहर 2:30 94
16
110
110
--
इस तरह हुआ सर्वे
ड्रोन से सुबह और दोपहर के अलग-अलग समय पर उड़ान भरी गई ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस समय ट्रैफिक का दबाव सबसे अधिक होता है। स्ट्रक्चर फ्रॉम मोशन तकनीक से पूरे क्षेत्र का थ्रीडी मैप तैयार किया गया है जिससे सड़कों की वास्तविक चौड़ाई और अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। वर्गीकरण सॉफ्टवेयर के जरिये वाहनों (कार, बस, ट्रक) और खाली जगहों को अलग-अलग चिह्नित किया गया है।
सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने और यातायात की मौजूदा स्थिति को जानने के लिए ड्रोन सर्वे कराया गया। इसमें पाया गया कि शहर में कब, कहां कितने वाहन पार्क हो रहे हैं और जहां जाम लग रहा है। ड्रोन तकनीक से स्मार्ट ट्रैफिक का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। जयकिशन, उपाध्यक्ष, डीडीए
Trending Videos