सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Science, Commerce Block, Examination Hall, IT Lab will be constructed in PG College

Udham Singh Nagar News: पीजी कॉलेज में साइंस, कॉमर्स ब्लाक, परीक्षा हाल, आईटी लैब का होगा निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Science, Commerce Block, Examination Hall, IT Lab will be constructed in PG College
विज्ञापन

Trending Videos

बाजपुर। बाजपुर पीजी कॉलेज में निर्माणाधीन साइंस और कॉमर्स ब्लाक, परीक्षा हाल, आईटी लैब कार्यों का एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा और जिला निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 19 करोड़ छह लाख में पीजी साइंस भवन, कॉमर्स भवन और राज्य सरकार की ओर से पांच करोड़ 73 लाख में परीक्षा भवन और एक करोड़ नौ लाख में आईटी लैब का निर्माण होना है। इसका जिम्मा पेयजल निर्माण निगम और मंडी समिति को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने अधिकारियों के साथ पीजी कॉलेज जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मानकों की अनदेखी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
मौके पर प्राचार्य डॉ. बीके सिंह, डॉ. आदर्श चौधरी, डॉ. अनिल सैनी, छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र बोरा, निर्माण संस्था के एई मनोज जोशी, जेई गौरव मेहरा, हिमांशु आदि थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed