फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Skill Week organized at Government Polytechnic

Udham Singh Nagar News: राजकीय पॉलिटेक्निक में कौशल सप्ताह का आयोजन

Tue, 18 Aug 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Skill Week organized at Government Polytechnic
काशीपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक में छह दिवसीय कौशल सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को उद्यमिता की अवधारणा, स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया, नवाचार, व्यावसायिक और स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। सोमवार को संस्थान में कौशल सप्ताह के पहले दिन विशेषज्ञों ने उद्यमिता और स्टार्टअप बूट कैंप जागरूक विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। विद्यार्थियों को नए विचारों को व्यावसायिक रूप देने और भविष्य में उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर सिक्योरिटी व एथिकल हैकिंग विषय पर साइबर सुरक्षा के महत्व, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग, सोशल इंजीनियरिंग और एथिकल हैकिंग की मूलभूत अवधारणाओं की जानकारी दी गई। वहां प्रधानाचार्य बीपी सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष विवेक कुमार, आईटी विभागाध्यक्ष जगदीश पांडे, कंप्यूटर साइंस व्याख्याता मनमोहन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed