सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   teenager died when a tractor overturned during a procession in Kashipur

Kashipur: शोभायात्रा में ट्रैक्टर पलटा, एक किशोर की मौत, तीन घायल; परिवार में कोहराम मचा

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 15 Apr 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

teenager died when a tractor overturned during a procession in Kashipur
मृतक प्रशांत की फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत : परिजन
विज्ञापन

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा में शामिल ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में किशोर की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं हादसे की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार ने घटनास्थल व सरकारी अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।

Trending Videos

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई जा रही थी। इस दौरान आयोजकों ने कुंडेश्वरी से ग्राम हरिनगर तक शोभायात्रा का आयोजन किया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के मुताबिक कार्यक्रम स्थल हरिनगर से लगभग एक किमी पहले ग्राम ढकिया नंबर-एक बाग के पास शोभायात्रा में शामिल ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पर गांव के ही चार-पांच युवक व किशोर सवार थे। प्रशांत (17) पुत्र योगेश सिंह निवासी ग्राम ढकिया कला शिवनगर ट्रैक्टर के नीचे दब गया जबकि सौरभ (17), विशाल (20) व वंश (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे प्रशांत को बमुश्किल बाहर निकाला। बताया जा रहा है उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद गई लोग हंगामा करने लगे और पुलिस ने लापरवाही का आरोप लगाने लगे।

सूचना पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी व कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी मनोज सिंह धौनी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और लोगों को समझाकर शांत किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां से विशाल व वंश को निजी अस्पताल भेज दिया गया।

परिजनों के मुताबिक प्रशांत तीन भाई और एक बहन में छोटा था। वह ट्रैक्टर मैकेनिक का काम सीख रहा था जबकि उसका बड़ा भाई भोलू ट्रैक्टर मैकेनिक है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का करेंगे प्रयास

एक राष्ट्र एक चुनाव उत्तराखंड के प्रदेश सह संयोजक राजेश कुमार ने बताया कि उनके प्रयासों से ग्राम हरिनगर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण होना था। इससे पहले क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें राजेंद्र सिंह, जल सिंह, जगदीश सिंह, जगत सिंह, रोहित कुमार, जगपाल सिंह आदि शामिल थे जिनके सहयोग से मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम होना था। इस दुखद घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। उन्होंने बताया मृतक युवक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया साथ ही परिजनों को सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं घायलों को बेहतर इलाज के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है।

कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास

घटना के बाद कुछ लोगों ने क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया और पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। साथ ही घटनास्थल के पास जाम लगाने का प्रयास करने लगे। तब कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी व कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी मनोज सिंह धौनी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद कुछ लोग घटना पर पुलिस को दोषी ठहराने लगे। वहां मौजूद संभ्रांत लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed