सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The craze for the stock market has increased among the youth, and their interest in investing has increased.

Udham Singh Nagar News: युवाओं में शेयर मार्केट का बढ़ा क्रेज, निवेश में बढ़ी रुचि

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 03 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The craze for the stock market has increased among the youth, and their interest in investing has increased.
विज्ञापन
रुद्रपुर। अब युवाओं का रुझान तेजी से निवेश की ओर बढ़ रहा है। खासकर 20 से 35 साल तक के युवाओं में शेयर मार्केट में डीमैट अकाउंट खोलने का ट्रेंड तेजी पकड़ रहा है। सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत हजारों युवा कर्मचारी आय का एक हिस्सा बचत के साथ-साथ निवेश में लगाने लगे हैं।
Trending Videos

जानकारों के अनुसार पहले जहां श्रमिक वर्ग केवल दैनिक खर्च और सीमित बचत तक ही सीमित रहता था वहीं अब वेतन बढ़ने से उनके पास अतिरिक्त धन है। इस राशि को युवा अब म्यूचुअल फंड, शेयर और एसआईपी जैसे विकल्पों के माध्यम से निवेश कर रहे हैं। मोबाइल एप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने इस प्रक्रिया को और आसान बना दिया है जिससे छोटे शहरों के युवा भी बड़ी संख्या में शेयर बाजार से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
पहले सैलरी का पूरा पैसा खर्च हो जाता था लेकिन अब वेतन बढ़ने के बाद मैंने हर महीने कुछ पैसा निवेश करना शुरू कर दिया है। -राहुल, सिडकुल कर्मी।
मैंने भी हाल ही में डीमैट अकाउंट खोला है। एप के जरिए निवेश करना काफी आसान है बस सही जानकारी होना जरूरी है। -अमित, सिडकुल कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed