{"_id":"69b9a8ccbd6e7be5e7088e96","slug":"the-fair-administration-will-make-a-documentary-film-on-the-maa-bal-sundari-chaiti-fair-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-140463-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मेला प्रशासन मां बाल सुंदरी चैती मेला पर बनाएगा डॉक्यूमेंट्री फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मेला प्रशासन मां बाल सुंदरी चैती मेला पर बनाएगा डॉक्यूमेंट्री फिल्म
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मां बाल सुंदरी चैती मेला-2026 के महत्व, इतिहास और संस्कृति को संजोने के लिए मेला प्रशासन एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनवा रहा है। यह फिल्म इस प्रसिद्ध मेले के पौराणिक और सांस्कृतिक पहलुओं को उजागर करेगी।
डीएम के निर्देश पर मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अभय प्रताप सिंह निर्देशन में उत्तर भारत के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक चैती मेला पर पहली बार डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जाएगी। उन्होंने बताया इसका उद्देश्य चैती मेले के गौरवशाली इतिहास, मां बाल सुंदरी की महिमा और इस क्षेत्र की अनूठी संस्कृति को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करना है। उन्होंने बताया कि मेला प्रशासन की पहल है कि इस बार मेले की भव्यता और मान्यता को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से एक स्थाई अभिलेख के रूप में संरक्षित करने की योजना है। इस डॉक्यूमेंट्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के माध्यम से दिखाया जा सकता है जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु मंदिर की महिमा के बारे में जान सकें।
--
चैत्र नवरात्र पर शुरू होता है मेला
चैती मेला चैत्र नवरात्र से शुरू होता है और लगभग एक महीने तक चलता है। इस बार यह मेला 19 मार्च से शुरू हो रहा है। मेला मजिस्ट्रेट और मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि 25 मार्च की अर्द्धरात्रि में मां बाल सुंदरी देवी का डोला पंडा आवास से मंदिर लाया जाएगा। 31 मार्च की अर्द्धरात्रि मंदिर से डोला आवास मोहल्ला कानूनगोयान पहुंचेगा। मेला का समापन 17 अप्रैल को किया जाएगा। इधर, मेले का आकर्षण केंद्र इसका ''नखाशा बाजार'' है जो अपनी पुरानी परंपराओं के लिए जाना जाता है, उसके आयोजन पर इस बार खतरा मंडरा रहा है क्योंकि इसके लिए पर्याप्त जगह की कमी आड़े आ रही है।
Trending Videos