सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   An elderly farmer standing on the roadside was crushed to death by a tractor-trolley in bajpur

Bajpur: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग किसान को रौंदा, मौत; ग्रामीणों ने किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 30 Mar 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

बाजपुर के केलाखेड़ा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वाहन को पकड़ लिया गया है जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।

An elderly farmer standing on the roadside was crushed to death by a tractor-trolley in bajpur
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाजपुर के केलाखेड़ा थाना अंतर्गत गांव बेरिया दौलत में ट्रैक्टर ट्राली ने वृद्ध किसान को रौंद दिया। हादसे में किसान की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया।

Trending Videos

गांव चंदनपुरा निवासी जागीर सिंह (68) किसी कार्य से बेरिया दौलत आए थे। लौटते समय पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने किसान को रौंद दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने लोगों की मदद से जागीर सिंह को बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय भेजा। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेरिया दौलत पुलिस चौकी के एसआई मुकेश चंद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। पुलिस से आरोपी चालक को वाहन सहित पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार पांच माह पहले सांप के डसने से मृतक के बेटे प्रगट सिंह की मौत हो गई थी। जिला निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार ने आरोपी को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी से वार्ता की। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। केलाखेड़ा थाना प्रभारी धर्मवीर सोलंकी के अनुसार पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed