फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The Income Tax Department team conducted investigations at three locations in rudrapur

रुद्रपुर: आयकर विभाग की तीन स्थानों पर छापेमारी, अस्पताल-जिम और रामपुर में चिकित्सक के घर जांच; दिनभर चर्चाएं

Mon, 12 Oct 2026 01:40 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 12 Oct 2026 01:40 PM IST
सार

रुद्रपुर में आयकर विभाग की टीम ने तीन स्थानों पर जांच की। टीम ने सिविल लाइंस स्थित अस्पताल, मेघा मार्ट के जिम और रामपुर के बिलासपुर में एक चिकित्सक के आवास पर छापेमारी की। 

विज्ञापन
The Income Tax Department team conducted investigations at three locations in rudrapur
आयकर विभाग की तीन स्थानों पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर शहर में सोमवार सुबह आयकर विभाग की टीम के पहुंचने से हलचल मच गई। चार से पांच वाहनों में आई टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच की। टीम की गतिविधियों को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम सबसे पहले सिविल लाइंस स्थित एक अस्पताल पहुंची। यहां आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद टीम विशाल मेघा मार्ट स्थित एक जिम में पहुंची। बताया जा रहा है कि यहां भी टीम ने कुछ लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन

इसके बाद टीम रामपुर जिले के बिलासपुर स्थित बत्रा कॉलोनी पहुंची, जहां शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक के आवास पर जांच की गई। एक के बाद एक तीन स्थानों पर टीम की कार्रवाई से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, अस्पताल, जिम और चिकित्सक के आवास पर की गई जांच के बीच क्या संबंध है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आयकर विभाग की ओर से भी अब तक कार्रवाई के कारणों और जांच के बिंदुओं को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कार्रवाई की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed