{"_id":"6acc7b305137d91ef30b930a","slug":"voting-begins-for-village-head-by-election-in-harlalpur-bazpur-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरलालपुर में ग्राम प्रधान उपचुनाव के लिए मतदान जारी: 11 बजे तक 32% मतदान, दो बूथों पर 1233 मतदाता डाल रहे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरलालपुर में ग्राम प्रधान उपचुनाव के लिए मतदान जारी: 11 बजे तक 32% मतदान, दो बूथों पर 1233 मतदाता डाल रहे वोट
Mon, 12 Oct 2026 11:46 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:46 AM IST
सार
बाजपुर के ग्राम हरलालपुर में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए रविवार सुबह मतदान शुरू हो गया। ग्राम पंचायत में कुल 1233 मतदाता हैं और प्राथमिक विद्यालय परिसर में दो बूथ बनाए गए हैं। सुबह 11 बजे तक 32 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
विज्ञापन
हरलालपुर में प्रधान उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाजपुर के ग्राम हरलालपुर में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह से मतदान शुरू हो गया। ग्राम पंचायत में कुल 1233 मतदाता हैं। प्रशासन की ओर से गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में दो बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
मतदान सुबह शुरू होते ही बूथ स्थल पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह 11 बजे तक 32 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बता दें कि प्रधान पद की निर्धारित आयु सीमा को लेकर एक ग्रामीण की शिकायत पर डीएम नितिन भदौरिया ने प्रधान संजना को पदमुक्त किया गया था, जिसके बाद यह उपचुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बूथ पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। प्रशासनिक अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।