{"_id":"6a46bfcb43d2ae39a90b293f","slug":"the-monsoon-has-brought-cheer-to-umbrella-and-raincoat-traders-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-145340-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मानसून ने बढ़ाई छाता-रेनकोट कारोबारियों के चेहरों की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मानसून ने बढ़ाई छाता-रेनकोट कारोबारियों के चेहरों की रौनक
Fri, 03 Jul 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। मानसून की बारिश शुरू होते ही शहर के बाजार में छाते और रेनकोट की मांग बढ़ गई है। इनके ग्राहकों की संख्या बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।
बारिश से बचने के लिए छाता या रेनकोट की जरूरत सभी को पड़ती है। इन दिनों लगातार बारिश होने के बाद इनकी मांग में भी इजाफा हो गया है। मुख्य बाजार, रतन सिनेमा रोड, महाराणा प्रताप चौक के पास छाता, रेनकोट की दुकानें सज गई हैं। व्यापारी राजकुमार सेठी, प्रकाश ठुकराल आदि ने बताया कि छाते 150 रुपये से 600 रुपये तक और रेनकोट 400 से 1200 रुपये तक के बिक रहे हैं। बच्चों के कार्टून वाले छाते और रंग-बिरंगे रेनकोट ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। प्लास्टिक के अलावा रिवर्स छाते और पोंचो स्टाइल रेनकोट का भी ट्रेंड है। बीते दो दिन से बिक्री में उछाल देखने को मिला है। स्कूल खुलने के बाद से बिक्री सबसे अधिक हो रही है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में कारोबार अच्छा होने की पूरी उम्मीद है।