सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three youths died after being hit by a dumper on Pilibhit highway

Road Accident: पीलीभीत हाईवे पर डंपर की टक्कर से तीन युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 10 Apr 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

सितारगंज के पीलीभीत हाईवे पर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत और दो के गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया।

Three youths died after being hit by a dumper on Pilibhit highway
सितारगंज में सड़क हादसे के बाद जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सितारगंज के पीलीभीत हाईवे पर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

Trending Videos

बृहस्पतिवार शाम गांव गौरीखेड़ा निवासी मो. सुल्तान (24) पुत्र शरीफ अपने भतीजे मो. नाजिम (16) पुत्र शराफत हुसैन और भांजे मो. सैफ (15), मो. शादाब (26) और मो. गुलफाम (20) पुत्रगण मो. यामीन के साथ सब्जी ढोने वाली ठेला गाड़ी से यूपी स्थित गांव मुंडलिया में अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी पीलीभीत हाईवे पर गांव मालपुरी में पेट्रोल पंप के पास सामने से आए अज्ञात डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी ठेला गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मो. सुल्तान, मो. नाजिम और मो. शादाब को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल मो. सैफ और मो. गुलफाम को उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की खबर से गांव में अफरातफरी मच गई। हर कोई घायलों की खबर लेने के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को अज्ञात डंपर चालक की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव रखकर धरना-प्रदर्शन करने के चेतावनी दी है।

सूचना पर सीओ बीएस धोनी ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने अस्पताल में ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। साथ ही, परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात डंपर की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed