सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traders angry over adding old dues to electricity bills

Udham Singh Nagar News: बिजली बिलों में पुराना बकाया जोड़ने पर व्यापारी नाराज

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Traders angry over adding old dues to electricity bills
विज्ञापन
रुद्रपुर। व्यापार मंडल ने व्यापारियों के बिजली बिलों में कई वर्षों का बकाया जोड़ने पर निगम के ईई से मिल कर नाराजगी जताई है। साथ ही समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
Trending Videos

मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के साथ पहुंचे व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती को बताया कि व्यापारियों को वर्ष 2023, 2024 का बकाया जोड़ कर बिल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुनेजा ने कहा कि तीन-चार वर्ष पुराने बकाया बिल आने का कोई तुक नहीं है। अचानक पुराना बकाया जोड़ने से व्यापारियों का आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
ईई से मिलने वालों में पारस छाबड़ा, राजकुमार सिकरी, हरविंदर सिंह, रोहित जग्गा शामिल थे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed