{"_id":"69bc3237ce53d1929b03853f","slug":"translator-arrested-for-attempting-to-withdraw-money-using-forged-bdo-signature-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138688-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर से रकम निकालने के प्रयास का आरोपी अनुवादक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर से रकम निकालने के प्रयास का आरोपी अनुवादक धरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय सितारगंज में तैनात उर्दू अनुवादक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर बीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर कर रकम हड़पने का आरोप था। इस मामले में सीडीओ दिवेश शासनी अनुवादक को पूर्व में निलंबित कर चुके हैं और विभागीय जांच जारी है।
खंड विकास कार्यालय सितारगंज में तैनात उर्दू अनुवादक वसीम कुरैशी ने कुछ दिन पहले बीडीओ का फर्जी हस्ताक्षर कर इंडियन ओवरसीज बैंक में चेक जमा किए थे। वसीम ने पहले भी बीडीओ का फर्जी हस्ताक्षर कर चार चेक बैंक में जमा कराया था। बीडीओ सीआर आर्य ने स्पष्टीकरण मांगा लेकिन उसने स्पष्टीकरण नहीं दिया।
बाद में दोबारा फर्जी चेक को बैंक में जमा करने की कोशिश की गई थी। बैंक प्रबंधक को शक होने पर उसने बीडीओ को इसकी जानकारी दी थी। सीडीओ देवेश शासनी ने मामले की जांच कराई। इसमें फर्जी हस्ताक्षर करने की पुष्टि होने के बाद उर्दू अनुवादक वसीम कुरैशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।
इधर, फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में चेक जमा कराने वाले उर्दू अनुवादक पर बीडीओ सीआर आर्या की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। सितारगंज सीओ बीएस धोनी ने बताया कि तीन दिन पहले सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
Trending Videos