{"_id":"69c0354c86d6a7461507d23c","slug":"trials-for-under-20-national-football-championship-from-23rd-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-138837-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अंडर -20 राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 23 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अंडर -20 राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 23 से
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन ने स्वामी विवेकानंद अंडर-20 नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के लिए राज्य टीम चयन के लिए ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी हैं। एसोसिएसन ने पत्र जारी कर बताया कि ट्रायल 23 और 24 मार्च को एमेनिटी पब्लिक स्कूल में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
एसोसिएशन के मुताबिक अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के निर्देशानुसार प्रदेश की टीम इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। चयन के लिए प्रदेशभर के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। ट्रायल में वही खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे जिनकी जन्मतिथि एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2009 के बीच है। महासचिव अख्तर अली ने बताया कि प्रतिभागियों को स्थायी निवास, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, चार फोटो व एनओसी साथ लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों को 23 मार्च को दोपहर दो बजे तक या 24 मार्च को सुबह नौ बजे तक पहुंचना होगा।
Trending Videos