{"_id":"69c2e652487c03834d06db64","slug":"two-interstate-arms-smugglers-arrested-with-pump-action-gun-and-pistol-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-140739-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंप एक्शन गन और पिस्टल के साथ दो अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंप एक्शन गन और पिस्टल के साथ दो अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। एसटीएफ ने पंप एक्शन गन और पिस्टल के साथ दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के पास से दो पंप एक्शन गन और दो पिस्टल के साथ 32 बोर के 10 कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद की है।
एसटीएफ व जसपुर पुलिस को मंगलवार सुबह हथियार तस्करी की सूचना मिली। एसटीएफ निरीक्षक पावन स्वरूप, विकास कुमार एवं पतरामपुर चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह मेहता ने पतरामपुर मार्ग स्थित फ्लाईओवर के पास छापा मारा। टीम ने स्विफ्ट कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया।
एसटीएफ निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों में शमशेर सिंह निवासी ग्राम हजीरो जसपुर एवं सिमरनजीत निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा है। दोनों के खिलाफ कोतवाली जसपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने जेल भेज दिया ।
एसटीएफ निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यूपी के शाहजहांपुर से हथियार लाए थे। इसे जसपुर में फर्जी लाइसेंस बनाकर बेचने की योजना थी। सिमरनजीत पुलभट्टा थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर उत्तराखंड एवं यूपी में कई मामले में हैं। दस दिनों में पांच अपराधियों से छह तमंचे, दो पंप एक्शन गन, दो पिस्टल, 32 बोर के 31 कारतूस बरामद हो चुके हैं।
पहली बार पकड़ी गई पंप एक्शन गन
एसटीएफ के मुताबिक पंप एक्शन गन प्रदेश में पहली बार पकड़ी गई है। इसे रिपीटर के साथ ऑटोमैटिक गन भी कहा जाता हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों का किस गिरोह से संपर्क है। उनके पास और हथियार तो नही है आदि की जांच जारी है।
Trending Videos