{"_id":"69f257f096f5845494013d47","slug":"women-purchased-mustard-and-will-engage-in-the-oil-trade-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-142228-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महिलाओं ने खरीदी सरसों, तेल का करेंगी कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महिलाओं ने खरीदी सरसों, तेल का करेंगी कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट के लिए महिलाओं ने सरसों खरीद ली है और अब जल्द ही महिलाएं कारोबार शुरू करेंगी। ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट में पूरी शुद्धता से तेल निकाला जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक सरसों का तेल उपलब्ध कराया जा सके।
बाजार में मिलावटी तेल की भरमार है, ऐसे में ग्राहकों के सामने शुद्ध सामग्री लेने की जद्दोजहद रहती है। इस बार स्वयं सहायता समूह महिलाएं विकास खंड के सहयोग से किसानों से सरसों की खरीद रही हैं। परिवर्तन संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष काजल आर्य ने बताया कि मानपुर में ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जा रही है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं किसानों से सरसों की खरीद कर ली हैं। अब ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट से तेल निकालने का काम किया जाएगा, तेल निकालने के बाद बाजार में बेचकर महिलाओं की आय को बढ़ाया जाएगा। परिवर्तन सीएलएफ की अध्यक्ष ने बताया कि मिलावटी के स्थान पर उपभोक्ता शुद्ध तेल खरीदना चाहता है, ऐसे में उनका संगठन उपभोक्ताओं को शुद्ध तेल उपलब्ध कराएगा। जब तक ऑयल प्रोसेसिंग यूनिट बनकर तैयार नहीं होता तब तक बरखेड़ी पांडे की यूनिट से तेल निकालने का काम किया जाएगा।
Trending Videos