फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   35 science teachers participated in the UCOST workshop.

Uttarkashi News: यूकॉस्ट की कार्यशाला में 35 विज्ञान शिक्षकों ने किया प्रतिभाग

Tue, 14 Jul 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 14 Jul 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
35 science teachers participated in the UCOST workshop.
उत्तरकाशी। विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक और गतिविधि आधारित बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान और अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में जिले के करीब 35 विज्ञान शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में विज्ञान को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जा सकता। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करने के लिए प्रयोग आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह उत्तरकाशी में आयोजित तीसरी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला है।
विज्ञापन

पूर्व में आयोजित दोनों कार्यशालाओं के सकारात्मक परिणाम विद्यालयों में विज्ञान शिक्षण की गुणवत्ता में देखने को मिले हैं। इसी उद्देश्य के साथ इस बार भी शिक्षकों को अनुभवात्मक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण की नवीन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर जिला समन्वयक डॉ. राजेश जोशी, रोशन पंवार, जसपाल सिंह राणा, कन्हैया लाल, विनोद घिल्डियाल, रमेश बंटवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed