{"_id":"69b41385602519a1c70959db","slug":"52-farmers-will-learn-the-tricks-of-modern-farming-at-the-pantnagar-krishi-kumbh-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118592-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पंतनगर कृषि कुंभ में आधुनिक खेती के गुर सीखेंगे 52 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पंतनगर कृषि कुंभ में आधुनिक खेती के गुर सीखेंगे 52 किसान
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों से परिचित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शुक्रवार को 52 प्रगतिशील किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर पंतनगर के लिए रवाना किया। यह दल ऊधमसिंह नगर स्थित पंतनगर में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेगा।
13 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित होने वाले इस मेले में किसान आधुनिक खेती के विभिन्न आयामों, उन्नत बीजों, कृषि यंत्रों और नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि खेती में नवाचार समय की आवश्यकता है। ऐसे भ्रमण कार्यक्रम किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने और उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने बताया कि नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना के तहत 13 से 16 मार्च तक किसानों को राज्य स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम में शामिल कराया जा रहा है। इस दौरान किसान विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और प्राकृतिक खेती से जुड़ी प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान पीडी डीआरडीए अजय सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे
Trending Videos