{"_id":"69b940c759d52468ed03d449","slug":"action-will-be-taken-against-those-using-domestic-water-for-commercial-purposes-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118679-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: घरेलू पानी का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: घरेलू पानी का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गर्मियों से पहले पानी की समस्या को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने साफ कहा है कि अब पानी के गलत इस्तेमाल पर सख्ती की जाएगी। कहा कि कि कई लोग घर के पानी के कनेक्शन का इस्तेमाल दुकानों या दूसरे कामों में कर रहे हैं जो नियम के खिलाफ है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब चालान काटे जाएंगे। इसके अलावा जो लोग पाइपलाइन से सीधे मोटर लगाकर पानी खींच रहे हैं उन पर भी कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जल संस्थान व पेयजल निगम की पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए गर्मियों में जल स्रोतों के सूखने और घरेलू जल कनेक्शनों के व्यावसायिक उपयोग से संभावित जल संकट के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की। बैठक में यह भी सामने आया कि कई बड़े उपभोक्ताओं ने अभी तक पानी का बिल नहीं भरा है।
जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे लोगों से जल्द पैसा वसूला जाए और जरूरत पड़े तो कानूनी कार्रवाई भी की जाए। साथ ही बिल भरने की प्रक्रिया को आसान बनाने के निर्देश दिए गए। इनमें ज्ञानसू, गंगोरी, मोरी और पुरोला शामिल हैं। रवाड़ा क्षेत्र में आपदा से खराब हुई पानी की लाइन को ठीक करने के लिए पैसा मिल चुका है और जल्द काम शुरू होगा। संवाद
Trending Videos