सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Three medical relief posts will be established at three halts along the Yamunotri Dham route.

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम के तीन पड़ावों पर बनाई जाएगी तीन मेडिकल रिलीफ पोस्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 18 Mar 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Three medical relief posts will be established at three halts along the Yamunotri Dham route.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आगामी चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव भंडेलीगाड़, बम्बूहाट और यमुनोत्री में तीन मेडिकल रिलीफ पोस्ट की जाएगी। वहां पर यात्रियों के लिए जीवनरक्षक दवाइयों सहित ऑक्सीजन और ईसीजी आदि की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्गों पर 16 विभागीय और 108 सेवा की 15 एम्बुलेंस चिकित्सा और आपतकालीन स्थिति के लिए तैनात रहेंगी।
Trending Videos

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि यमुनोत्री धाम में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए लगभग 35 लाख रुपये की लागत से प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही दोनों धामों के प्रमुख यात्रा पड़ावों पर आठ एमबीबीएस डॉक्टरों के साथ एक-एक फिजिशियन को जानकीचट्टी और गंगोत्री धाम में रोटेशन प्रणाली के आधार पर 15-15 दिनों के लिए तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शासन की ओर से जनपद में बीस बांडधारी डॉक्टरों की तैनाती भी की जा रही है। कहा कि आगामी 17 अप्रैल से बड़कोट दोबाटा और हीना चेकपोस्ट पर स्क्रीनिंग प्वाइंट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यमुनोत्री और गंगोत्री पैदल मार्गों पर तैनात स्वास्थ्य मित्रों को दोबारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे वह आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार दे पाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed