{"_id":"69baa5165e6af6b6c8046d8d","slug":"suraj-takes-first-place-in-painting-and-sheetal-in-poetry-recitation-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-118713-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: चित्रकला में सूरज और काव्य पाठ में शीतल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: चित्रकला में सूरज और काव्य पाठ में शीतल प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पीजी कॉलेज की नमामि गंगे समिति के सदस्यों ने बोंगा गांव में स्वच्छता जागरूकता और श्रमदान रैली निकाली। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय बौंगा के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला और काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। चित्रकला में सूरज और काव्य पाठ में शीतल प्रथम रहे।
पीजी कॉलेज की नमामि गंगे समिति की और से बोंगा गांव में स्वच्छता रैली निकाली। रैली गांव से होते हुए इंद्रावती नदी पर पहुंची। वहां नमामि गंगे समिति के सदस्यों और छात्राओं ने इंद्रावती नदी और भागीरथी नदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
वहीं, ग्रामीणों को भी गांव में स्वच्छता बनाने की अपील की। साथ ही प्राथमिक विद्यालय बौंगा में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में सूरज प्रथम, शीतल द्वितीय और संजना तृतीय रही। काव्यपाठ प्रतियोगिता में शीतल प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और आस्था तृतीय रही। इस मौके पर नमामि गंगे समिति की संयोजक डॉ. मधु बहुगुणा, एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रदेव सिंह, डॉ. नेहा गोस्वामी, छात्र संघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान, शुभम चमोली आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos