सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Protest Against Opening of Liquor Shop in Harshil-Jhala

Uttarkashi News: हर्षिल-झाला में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 18 Mar 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Protest Against Opening of Liquor Shop in Harshil-Jhala
विज्ञापन
स्थानीय लोग बोले, धाम से 20 किमी की दूरी पर शराब की दुकाने खोलने से धार्मिक आस्था से हो रहा है खिलवाड़
Trending Videos

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के समीप हर्षिल झाला में आबकारी विभाग की ओर से प्रस्तावित अंग्रेजी शराब की दुकान का स्थानीय लोगों सहित गंगोत्री मंदिर समिति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि एक ओर अब चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है दूसरी ओर धाम से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर शराब की दुकान खोलकर धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा कि अगर दुकान खोली गई तो उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
आबकारी विभाग की ओर से एक बार फिर हर्षिल-झाला में शराब की दुकान खोलने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस व गंगोत्री मंदिर समिति सहित हर्षिल घाटी के जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी और आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि पूर्व में भी हर्षिल में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने को लेकर निविदाएं आमंत्रित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय भी क्षेत्र के लोगों के विरोध के चलते आबकारी विभाग को वहां पर निविदाएं निरस्त करनी पड़ी थी लेकिन अब दोबारा आबकारी विभाग की ओर से इसकी कार्रवाई शुरू कर दूरस्थ क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि हर्षिल और झाला गंगोत्री धाम से महज 20 से 25 किमी की दूरी पर स्थित है।
आगामी चारधाम यात्रा में वहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसलिए धाम के समीप शराब की दुकान खोलने से वहां के सामाजिक और धार्मिक माहौल पर असर पड़ेगा। अगर इन आदेशों को तत्काल निरस्त नहीं किया जाता है तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, शीशपाल पोखरियाल, मनोज कुमार राही, पपेंद्र नेगी, सुधीश पंवार, भगवान चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed